फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder case against nine people, relatives performed the last rites after 20 hours

आश्वासन पर 20 घंटे बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार

Sun, 06 Feb 2022 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Murder case against nine people, relatives performed the last rites after 20 hours
लालगंज के डीहमेंहदी गांव में युवक के परिजनों को समझाते बुझाती पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कोतवाली के डीहमेहंदी बाबूगंज गांव में संदिग्ध दशा में युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस व प्रशासन की मान-मनौवल व मांगें पूरी करने के आश्वासन पर बीस घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी विजय कुमार फर्रुखाबाद में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बीते तीन फरवरी को वह घर के लिए निकला। शुक्रवार की सुबह गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव तालाब के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। परिजनों के मुताबिक, विजय ने शुक्रवार शाम फोनकर सगरासुंदरपुर बाजार से कुछ लोगों द्वारा पीछा किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, पांच बीघा जमीन व 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। कोतवाली पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद भी परिजन तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सीओ रामसूरत सोनकर व तहसीलदार जावेद अंसारी ने परिजनों की उचित मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हो सका। उधर, मृतक की पत्नी अंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने शीतलमऊ निवासी राजकुमार, डीहमेहंदी निवासी राजकुमार, रोहित, शिवानी, रीता समेत चार अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed