फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Municipal House meeting proposed 39 million grant

पालिका सदन की बैठक में 39 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति

Tue, 31 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Municipal House meeting proposed 39 million grant
मंगलवार को हुई नगर पालिका सदन की बैठक में जम कर हंगामा हुआ। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही आक्रोश की चिंगारी बैठक हाल में बिखर गई। अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह से एक महिला सभासद सवाल जवाब कर रही थी। इसी बीच दूसरा पुरुष सभासद तैश में उन्हें शांत कराने लगा। बात इतनी बढ़ी कि सदन में सब को बोलने का आधिकार बताते हुए नाराज महिला सभासद चप्पल से मारने की धमकी देते हुए उस पुरुष सभासद की ओर तेजी से झपट पड़ी। बात बिगड़ती कि अन्य महिला सभासदों ने उसे पकड़ कर शांत कराया। तीखे नोकझोंक का क्रम बैठक समाप्त होने तक चलता रहा।
विज्ञापन


हंगामे के माहौल में कुल 39 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पास किया गया। आय मद में 30 और व्यय के मद में कुल 40 बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। साथ ही नगर के सभी पच्चीसों सभासदों को प्रति माह एक हजार रुपया यात्रा भत्ता के रूप में दिए जाने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में एक हाईमास्ट, स्टेडियम के सौंदर्यीकरण, इंटर लाकिंग सड़क नगर के मुख्य मार्गों पर रोडमार्किंग तथा रिफ्लेटिव बोर्ड लगाए जाने का प्रस्ताव पालिका ने सदन में पेश किया। जिसकी स्वीकृति सदन ने दी। इसी के साथ भंगवाचुंगी चौराहे से चौक घंटाघर होते हुए राजापाल चौराहे तक नो-पार्किंग का बोर्ड लगाने का भी प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


 सभासदों के प्रस्ताव पर गर्मी को देखते हुए खराब हैंडपंपों की मरम्मत और बारिश के मद्देनजर नालियों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर कराने की सदन ने स्वीकृति दी। नगर पालिका में ठेकेदारी से वाहन वसूली का सदस्यों ने तगड़ा विरोध किया। स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने एक समिति गठिन करने की बात कही। सदस्यों को बताया कि समिति यह तय करेगी कि वाहन वसूली पालिका के लोग करेंगे या ठेकेदारी से कराई जाए। बैठक में सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed