फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MPs returned without taking memorandum from traders, protested by raising slogans

Pratapgarh News: व्यापारियों का ज्ञापन लिए बगैर लौटे सांसद, नारेबाजी कर जताया विरोध

Wed, 13 Sep 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Sep 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
MPs returned without taking memorandum from traders, protested by raising slogans
रामापुर बाजार में टूटी सड़क व जलभराव के विरोध में जुटे व्यापारी। संवाद
रामापुर-लच्छीपुर मार्ग पर जल जमाव होने से हैं नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। रामापुर बाजार-लक्ष्छीपुर मार्ग पर बरसात का पानी भरा होने से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। बुधवार को उन्होंने रामापुर बाजार में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने गए सांसद संगम लाल गुप्ता से मिलकर ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। लेकिन, सड़क पर खड़े होकर नागरिक और व्यापारी उनका इंतजार ही करते रह गए और वह दूसरे रास्ते से निकल गए।
रामापुर बाजार से लच्छीपुर सड़क की मरम्मत का कार्य कई दिन पहले कराया गया था। लेकिन, ओवरब्रिज के नीचे से लगभग तीन सौ मीटर दूर तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और न ही नाली बनाई गई। जबकि कार्ययोजना में पूरी सड़क की मरम्मत होने का कार्य दिखाया गया है। इन दिनों बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को रामापुर बाजार में कलश यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे सांसद के बारे में व्यापारियों को पता चला तो उन्होंने ज्ञापन देने का मन बनाया लेकिन सांसद दूसरे रास्ते से निकल गए। यह जानकारी होने पर व्यापारी नाराज होकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर हंगामा होने पर फतनपुर पुलिस ने वहां पहुंचकर व्यापारियों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रामपुर के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, महामंत्री अमित कुमार उमरवैश्य, राहुल गुप्ता, असगर अली, नौशाद अली, शिव कुमार उमरवैश्य, संतोष कुमार शर्मा, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed