{"_id":"650366284505c4304c001e1a","slug":"mp-representatives-arrived-to-meet-traders-the-next-day-after-the-incident-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-4353-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किरकिरी के अगले दिन व्यापारियों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किरकिरी के अगले दिन व्यापारियों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि
Fri, 15 Sep 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
गौरा के रामापुर बाजार में व्यापारियों से ज्ञापन लेते सांसद प्रतिनिधि। संवाद
रामापुर बाजार से लक्ष्छीपुर को जाने वाली मार्ग पर जलजमाव हो गया है। सड़कें उखड़ गई है। राहगीरों को आने-जाने में परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को रामापुर बाजार में आयोजित अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद को व्यापारियों ने सड़क मरम्मत के लिए ज्ञापन देने का प्रयास किया। मगर सांसद रास्ता बदलकर निकल गए। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो सांसद ने प्रतिनिधि को भेजकर ज्ञापन मंगवाया। निवारण का आश्वासन दिया।
रानीगंज के रामापुर बाजार से लच्छीपुर चौहर्जन मार्ग गड्ढा युक्त हो गया है। जगह-जगह जलजमाव होने के कारण राहगीरों के साथ व्यापारियों को परेशान होना पड़ता है। सड़क के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सांसद कलश यात्रा कार्यक्रम से वापस हो गए। नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार देर शाम सांसद प्रतिनिधि के तौर पर विवेक उपाध्याय रामापुर बाजार पहुंचे। नाराज व्यापारियों से ज्ञापन लिया। मौके पर 160 मीटर सड़क की नाप कराई और सप्ताह भर के अंदर समस्या का निवारण करने की बात कही। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, महामंत्री अमित कुमार, मोहित कुमार, राम जी, बच्चा यादव, राजेश, हरी गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रदीप सिंह सहित व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।