{"_id":"5bad2bc1867a557f5d4c451f","slug":"mp-listened-the-problems-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र भ्रमण कर कौशाम्बी सांसद ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र भ्रमण कर कौशाम्बी सांसद ने सुनीं समस्याएं
pratapgarh
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। क्षेत्र का भ्रमण करके कौशाम्बी सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समस्याओं के निदान के लिए संबंधित को फोन किया। सांसद ने लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया। कौशाम्बी सांसद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर गुरुवार को बाबागंज विकास क्षेत्र के काजीपुर महराजपुर, बिदासिन, कुसेमर, रघुवर व मनार गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्या सुनीं। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल व आवास की समस्या आयी। इस पर सांसद विनोद सोनकर ने सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। काजीपुर महराजगंज में प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी रेनू देवी ने बताया कि एक साल पूर्व प्रधानमंत्री आवास दिया गया। पहली किस्त 40 हजार रुपए आयी। इसमें ग्राम प्रधान ने 10 हजार रुपये ले लिए।
30 हजार रुपये से घर की नींव डाली गई। दूसरी किस्त आज तक नहीं आयी। इस पर सांसद विनोद ने विभागीय मंत्री महेंद्र सिंह से वार्ता की। खण्ड विकास अधिकारी कुंडा से भी बात करते हुए प्रधानमंत्री आवास की क़िस्त जल्द दिलाने व आरोपी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बिदासिन में जगत पाल गुप्ता के दरवाजे पर सात साल से हैंडपंप खराब है। खंड विकास अधिकारी को तत्काल खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने का निर्देश दिया। मनगढ़ गड़गड़ा गांव में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत आयी। इस पर तत्काल विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए अधिशाषी अभियंता को कहा गया।
इस दौरान मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, राजन मिश्र, सरोज त्रिपाठी, पुष्पा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राम मनोहर मौर्य, अमरजीत सिंह, भूपेंद्र तिवारी, शिवाकांत, पवन ओझा, मनोज पटेल, छेदीराम सरोज, रामू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।