फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother dies due to collision with vehicle, son serious

Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mother dies due to collision with vehicle, son serious
पट्टी-रेड़ीगारापुर मार्ग पर भरोखन के करीब शनिवार की रात बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हीरावती की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर के कोथरा कला निवासी 45 वर्षीय हीरावती शनिवार को अपने 19 वर्षीय बेटे अवनीश के साथ बाइक से मायके रूर गांव आई थी। देर शाम वह अपने बेटे के साथ घर जा रही थी। पट्टी- रेड़ीगारापुर मार्ग पर भरोखन स्थित केसरी नंदन धाम के करीब पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने हीरावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे अवनीश का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed