{"_id":"5d92545c8ebc3e93d62b0a91","slug":"mother-brahmacharini-worshiped-by-law-pratapgarh-news-ald2563634123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि-विधान से पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि-विधान से पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी
विज्ञापन
सोमवार को मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।
- फोटो : PRATAPGARH
ज्ञान, वैराग्य, ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी की दूसरे दिन विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। पौराणिक देवीधाम भक्तों के जयकारे से गूंजते रहे। मां बेल्हा देवी और मां चंद्रिका देवी में नारियल, चुनरी, फल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर भक्तों ने मत्था टेका। सुबह चार बजे से प्रारंभ होने वाला सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
मां नवदुर्गा का दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का है। मां के इस स्वरूप के दर्शन से भक्तों के भीतर ज्ञान और सद्विचार का संचार होता है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन पूजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह रहा। मां बेल्हादेवी धाम में सुबह चार बजे माता की आरती होते ही मत्था टेकने वालों की कतार लगनी शुरू हो गई।
मां चंद्रिकादेवी धाम में मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का विहंगम नजारा देखने को मिल रहा है। माता का दर्शन करने के लिए रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर के लोग पहुंच रहे हैं। सुबह चार बजे घंटा घडियाल के साथ आरती होने के बाद भक्तों का क्रम दिन भर बना रहा। मां चामुंडा, अष्टभुजा, संकटहरणी के साथ ही चौहर्जन देवी, बाराही देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। महिला और पुरुषों के साथ बच्चे भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे।

सोमवार को मां बेल्हा देवी के दर्शन को दरबार में पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन