फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Moharram procession will take place in Kunda under the supervision of Banda and Fatehpur police.

Pratapgarh News: बांदा और फतेहपुर पुलिस की निगरानी में कुंडा में निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Moharram procession will take place in Kunda under the supervision of Banda and Fatehpur police.
शेखपुर आशिक से निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस की निगहबानी बांदा और फतेहपुर से आई पुलिस करेगी। पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों के सुझाव पर गैरजनपद से दो सौ पुलिसकर्मियों ने कुंडा में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

कुंडा में हर साल मोहर्रम पर माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। इस बार प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इस बार मोहर्रम के जुलूस में सुरक्षा के लिए बांदा व फतेहपुर से चार निरीक्षक, 25 दरोगा, 45 हेडकांस्टेबल, 86 सिपाही, 8 महिला सिपाही, दो ट्रैफिक जवान, चार प्लाटून पीएसी को प्वाइंटों पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही हथिगवां, कुंडा, मानिपकुर, नवाबगंज, बाघराय समेत थानों की पुलिस भी लगाई गई है। एक प्लाटून पीएसी शेखपुर व एक करबला बाबूगंज में तैनात रहेगी। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि कुंडा से मवई तक के इलाके को तीन श्रेणी में विभाजित किया गया है। जिसमें पहला लेयर बाईपास मझिलगांव से लेकर मवई तिराहा है, दूसरा लेयर में तिलौरी मोड़ से लेकर भदरी चौराहे तक है। जबकि तीसरी लेयर में मवई रेलवे क्राॅसिंग से लेकर बाबूगंज को रखा गया है। इन सब स्थानों को मिलाकर कुल 48 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां पर पुलिस व पीएसी का कड़ा पहरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में कैद उदय प्रताप की निगरानी में लगी है पुलिस
कुंडा। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को प्रशासन ने 17 जुलाई की रात तक भदरी महल में नजरबंद कर रखा है। दूसरे दिन महल में जाने वाले लोगों को पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।

कुंडा में मोहर्रम के दिन हुई बंदर की मौत को लेकर काफी दिनों से माहौल तनावपूर्ण होता रहा है। इस बार भी सबकुछ शांति के साथ चल रहा था। अचानक मोहर्रम के पर्व को लेकर मझिलगांव में बने एक गेट के मामले में तनाव की बात सामने आई। मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसडीएम कुंडा ने राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को तीन दिनों के लिए महल में ही नजर बंद रखने की नोटिस चस्पा कराई। सोमवार को ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भदरी महल के बाहर भारी भरकम फोर्स तैनात कर दी गई। महल की निगरानी बढ़ाते हुए एक प्लाटून पीएसी तैनात की है। प्रशासन को आशंका है कि मोहर्रम के दिन उदय प्रताप व उनके समर्थक बाहर निकल सकते हैं। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि उदय प्रताप सिंह समेत 12 लोगों को नजरबंद किया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed