फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   modi sarkar fulfills there agenda

अपने एजेंडे पर खरी उतरी है मोदी सरकार: मोती सिंह

Sun, 09 Dec 2018 12:09 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 09 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
modi sarkar fulfills there agenda
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पट्टी क्षेत्र में भाजपा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, पांव- पांव अभियान तहत के दर्जनभर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित जनसभा में को संबोधित करते हुए मंत्री मोती सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन



किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार के  विकास कार्यों की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन योजना के साथ ही किसानों के हित को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरक ार कें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार अपने एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन



यही कारण है कि विपक्षियों के पास अब कोई एजेंडा नहीं रह गया है तो झूठे आरोपों को मढक़र जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गगहेटी नेवरा, सरा जमुवाटी, नारायणपुर धरौली, मुफरीद, हरदोई, परसंडा, मरहा, रानीपुर, महदहा में गांव-गांव, पांव-पाव यात्रा के तहत भ्रमण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed