फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Modi government committed to double farmers' income: Deputy CM

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार संकल्पबद्ध: डिप्टी सीएम

Mon, 14 Dec 2020 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Modi government committed to double farmers' income: Deputy CM
पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि विपक्षी दल किसानों का भला नहीं चाहते हैं। उनका काम सिर्फ अड़ंगा लगाना है। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर संकल्पबद्ध है। सरकार इसे 2022 तक पूरा करने को लेकर प्रयासरत है। विपक्षी पार्टियां इसके पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मोदी व योगी सरकार द्वारा विकास के ढेर सारे कार्य किए गए हैं। विपक्षी दलों के पास शिगूफा छोड़ने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल किसान आंदोलन को दूसरी दिशा देना चाह रहे हैं। इसके लिए वह षड़यंत्र रच रहे हैं, मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिलने वाली है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए हमेशा अपने दरवाजे खोल रखे हैं। किसानों की मांगों पर विचार किया जा रहा है, उसने बात भी चल रही है। उन्होंने प्रदर्शन में किसानों की जगह दूसरे लोगों के शामिल की बात को सिरे से खारिज कर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य, डीआईओएस डा. सर्वदानंद, जीआईसी प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द पूरी होगी। डीआईओएस सर्वदानंद ने इसकी रिपोर्ट दी है। इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलाकान रहे अफसर, नहीं नजर आए भाजपाई
डाक बंगले में डिप्टी सीएम के आने की सूचना पर दिनभर प्रशासनिक अधिकारी हलाकान रहे। डाकबंगले से लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही, मगर भाजपाई इससे बेखबर रहे। लगभग चार बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा डाक बंगला पहुंचे। उनके आने से पहले डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब आधे घंटे तक उन्होंने डाक बंगले में अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान भाजपा नेता नहीं नजर आए। इस बारे में भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि डिप्टी सीएम के आने की कोई सूचना नहीं थी न ही प्रोटोकाल था। जिलाध्यक्ष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed