फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MNREGA will be expanded to stop labor migration

मजदूरों का पलायन रोकने के लिए होगा मनरेगा का विस्तार 

Fri, 12 Jun 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
MNREGA will be expanded to stop labor migration
प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI
मजदूरों का पलायन रोकने के लिए अब कृषि, उद्यान, लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई, भूमि संरक्षण इकाई, लघु सिंचाई विभागों के लिए मनरेगा का बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह विभाग जिस ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराएंगे, वहां उसी गांव के जॉब कार्डधारक मजदूरी कर सकेंगे। शासन की इस मंशा के पीछे गांव के मनरेगा मजदूरों को अधिकाधिक रोजगार मुहैया कराना है। 

मुंबई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा से आने वाले मजदूरों का पलायन रोकने के लिए शासन ने अन्य विभागों से भी मनरेगा का कार्य कराने की रणनीति बनाई है। नहर और सड़क की पटरी बनाने के लिए विभाग अब ठेकेदारों से काम नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन


बल्कि जिस ग्राम पंचायत में वह कच्चा कार्य कराएंगे, वहां के जॉब कार्डधारकों से मिट्टी का कार्य भी कराना होगा। अभी तक विभाग ठेकेदारों से सेटिंग करके जेसीबी से मिट्टी फेंकवाते थे और मजदूर दिखाकर भुगतान करते थे। भूमि संरक्षण इकाई, लघु सिंचाई विभाग को भी अब मजदूरों के खाते में भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने गुरुवार को सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक करके युद्ध स्तर कार्य प्रारंभ कराने को कहा है। डीएम ने कहा कि विभाग पक्का कार्य अपने बजट से कराएंगे और मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किया जाएगा। 


अभी तक मनरेगा का कार्य सिर्फ ग्राम पंचायतें करा रही थीं, मगर अब अन्य विभागों को भी शामिल किया जा रहा है। काम कराने के बाद मजदूरों के खाते में आनलाइन भुगतान किया जाएगा। अजय कुमार पांडेय, डीसी, मनरेगा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed