फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLC elections: Voting will be held today at eight centers from 8 am to 5 pm

एमएलसी चुनाव: आज 19 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान

Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: Voting will be held today at eight centers from 8 am to 5 pm
जीआईसी से मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
शिक्षक और स्नातक एमएलसी के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। जिले के 19 मतदेय स्थलों पर होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम करने के साथ ही सभी एसडीएम और सीओ को अलर्ट किया गया है। जिले के 17 विकास खंड मुख्यालयों और शहर के जीआईसी, सदर तहसील को मतदेय स्थल बनाया गया है। सोमवार को जीआईसी से पोलिंग पा र्टियां रवाना की गई।
विज्ञापन

लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव मंगलवार की सुबह आठ बजे से होगा। जिले में स्नातक एमएलसी के लिए 19 और शिक्षक एमएलसी के लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 17 विकास खंडों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर में मतदाताओं की संख्या अधिक होने से दो केंद्र बनाएं गए हैं। सदर तहसील मुख्यालय और जीआईसी को अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाया गया है। स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 37,201 और शिक्षक विधायक के लिए 5,559 मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। सोमवार को शहर के जीआईसी से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं, मतदान होने के बाद जीआईसी में ही बैलेट बाक्स जमा होंगे। मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिए पुलिस फोर्स के साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक में 24 और शिक्षक में हैं 11 प्रत्याशी
लखनऊ खंड के अंतर्गत आने वाले सात जिलों में स्नातक के 24 और शिक्षक एमएलसी के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन दिसंबर को होगा।

जिले में नहीं होगी गणना
स्नातक और शिक्षक एमएलसी के मतों की गणना लखनऊ में तीन दिसंबर को होगी। अगर किसी केंद्र पर पुनर्मतदान की स्थिति नहीं आती है, तो मंगलवार की शाम को ही मतदान के बाद बैलेट बाक्स लखनऊ भेज दिया जाएगा। जहां प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed