फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Minister, MP arrived to seek support...Rajabhaiya said - workers should vote as per their wish

Pratapgarh News: मंत्री, सांसद पहुंचे समर्थन मांगने...राजाभैया बोले- कार्यकर्ता अपनी मर्जी करें वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Minister, MP arrived to seek support...Rajabhaiya said - workers should vote as per their wish
कौशाम्बी और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में किसी पार्टी को समर्थन दिए जाने को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मंगलवार शाम पार्टी की बैठक में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी को अपनी कसौटी पर परख कर वोट दें। जबकि सुबह कौशाम्बी से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज और शाम को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ सांसद और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर समर्थन मांगने पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले का कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए काफी मायने रखता है। दोनों क्षेत्र कौशाम्बी सीट का हिस्सा हैं और यहां के विधायक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से हैं। कुंडा से खुद राजा भैया विधायक हैं। सपा और भाजपा दोनों पार्टियों की कोशिश थी कि जनसत्ता दल का समर्थन मिल जाए।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज सपा महासचिव और मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। मंगलवार को राजा भैया से करीब पंद्रह मिनट तक उनकी बात हुई।



भाजपा ने बालियान को बीच में डाला



भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर और राजा भैया के बीच पहले से खटास चल रही थी। भाजपा से जब उनका टिकट फाइनल हुआ तो राज्य सभा चुनाव में भाजपा की मदद करने वाले राजा भैया ने भाजपा से दूरी बना ली थी। लेकिन पिछले दिनों उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बंगलूरू में मुलाकात हुई, जिसके बाद माना जा रहा था कि राजा भैया का रुख नरम होगा। इसी को देखते हुए पार्टी ने सोनकर के साथ मंत्री संजीव बालियान को उनके पास भेजा। करीब आधे घंटे तक उनके बीच बातचीत हुई। लेकिन बात नहीं बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन न होने से नहीं उतारा प्रत्याशी
प्रतापगढ़। बेंती कोठी में शाम पांच बजे बैठक में राजा भैया ने कहा कि लोकसभा चुनाव आया तो किन्हीं कारणों से दूसरे दलों से गठबंधन नहीं हो सका। इस वजह से जनसत्ता दल के झंडे के तले चुनाव नहीं लड़ा गया। कार्यकर्ता और समर्थक किसी भी दल के पक्ष में मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के विचार अलग हो सकते हैं। इसे लेकर किसी के बीच टकराव नहीं होना चाहिए। बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि समर्थकों व पार्टी के नेताओं से राय के बाद यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक डॉ. केएन ओझा और जिला प्रभारी राम अचल वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed