फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mini bus filled with devotees overturns after hitting parked trailer, 17 injured

Pratapgarh News: खड़े ट्रेलर से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस पलटी, 17 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mini bus filled with devotees overturns after hitting parked trailer, 17 injured
काशी विश्वनाथ से अयोध्या दर्शन पूजन करने जा रहे नासिक के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस शनिवार की सुबह ढकवा में खड़े ट्रेलर से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार महाराष्ट्र के नासिक के 17 श्रद्धालु घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को एंबुलेंस से बदलापुर सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक से बच्चों व महिलाओं के साथ 17 लोग काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। काशी विश्वनाथ में दर्शन के उपरांत शनिवार भोर में वाराणसी के बाबा भैरव ट्रेवल्स की मिनी बस बुक कर अयोध्या दर्शन के लिए निकले। सुबह करीब छह बजे वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर आसपुर देवसरा के ढकवा तिराहे के करीब सोनभद्र से गिट्टी लादकर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकराने के बाद मिनी बस पलट गई। इससे बस में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। स्थानीय लोग बस में फंसे लोगों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकालने लगे। तब तक चौकी प्रभारी प्रभात सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बदलापुर सीएचसी भेजा गया, जहां 46 वर्षीय वर्षा, 50 वर्षीय ताईबाई, 68 वर्षीया सुभांगी चौहान, 50 वर्षीया ऊषा व 60 वर्षीय सुनेका की हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल भेजा गया। हाईवे पर आवागमन की व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त मिनी बस को पुलिस चौकी पर खड़ी कराया। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं को जौनपुर भेजा गया। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे। कोई मामूली चुटहिल थे तो कोई गंभीर रूप से इसलिए सभी को एक साथ बदलापुर भेजा गया।
विज्ञापन

बस पलटते ही चीखने चिल्लाने लगी महिलाएं और बच्चे
हाईवे पर बस पलटते ही उसमें सवार महिला और बच्चे रोने बिलखने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग बस में फंसे लोगों को खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकालने लगे। घटना के बाद सभी श्रद्धालु खौफ में दिखे। हालांकि लोगों ने मदद करते हुए सभी को करीब के बदलापुर सीएचसी भेजने का प्रबंध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed