{"_id":"580667d74f1c1b434b702e70","slug":"miner-cut-water-entered-forms","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरौली माइनर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरौली माइनर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसरा इलाके के जौनपुर रजवहा खंड 36 से निकली धरैली माइनर किसानों के लिए कहर बरपा रही है। एक माह के भीतर छठवीं बार कट कर इस नहर से किसानों की फिर सैकड़ों बीघा फसल बरबाद कर रही है। हाल ही में जब यह नहर टूटी थी तो किसानों ने ही इसे बांधा था सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे थे।
धरौली माइनर का बार बार कट जाना इलाके के किसानों के लिए खासा दिक्कत भरा हो चुका है। एक माह के भीतर यह छठवां मौका है जब यह माइनर रविवार की रात में फिर कट कर सैकड़ों बीघा किसानों की धान की फसल डुबो गई। धरौली गांव के निवासी ओम प्रकाश दुबे, रमाशंकर, राधेश्याम यादव, राम चरित्र यादव, नगेन्द्र, अरविंद समेत तमाम किसानों ने बताया कि लगातार कट कर यह नहर उनकी मेहनत की कमाई फसल को नष्ट कर किसानों के मुंह का निवाला छीन रही है। आधा दर्जन बार कटने के बाद भी नहर विभाग के अधिकारी या फिर तहसील प्रशासन के अधिकारी सूचना पर भी मौके पर नहीं पहुंचते। फसलों की बरबादी का मुआवजा भी नहर विभाग किसानों को नहीं देता है। किसान नहर कटने की समस्या से खासे चितिंत नजर आए।