{"_id":"dcee7222c8af75ccdafab99e2996314d","slug":"millions-of-fire-damage-to-the-fabric-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पंजाबी मार्केट में कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों को लोगों की मदद से आग को काबू करने में घंटों लग गए। आग से लाखों रुपये के कपड़े जल गए।
पल्टन बाजार निवासी मोहम्मद महमूद ने पंजाबी मार्केट में कपड़े की दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात को दुकान में आग लग गई। पंजाबी मार्केट की रखवाली करने वाले चौकीदारों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे। आसपास के लोग भी जाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी देने के बाद दुकान मालिक को भी खबर दी। इस दौरान लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराई और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई।
दुकानदार महमूद ने बताया कि करीब चार लाख रुपये का कपड़ा जला है। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। पंजाबी मार्केट में कपड़े की दुकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि शटर बंद होने के कारण केवल धुआं और लपटें ही बाहर निकल रही थीं। सूचना मिलने के बाद समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने लगे। इससे अगल-बगल की दुकानें जलने से बच गईं। वरना करोड़ों का नुकसान हो जाता। रविवार की सुबह पहुंचे दुकानदारों ने राहत की सांस ली।