फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Midnight electricity department team cut the cable of SDO house

आधी रात बिजली विभाग की टीम ने काटी एसडीओ घर की केबिल

Wed, 23 Mar 2022 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Midnight electricity department team cut the cable of SDO house
प्रतापगढ़। सोमवार आधी रात लाइनमैन ने सियाराम कलोनी में किराये के मकान में रह रहे एसडीओ पट्टी के बिजली का केबिल काट दिया। रातभर वह अंधेरे में रहे। इससे खफा एसडीओ व अवर अभियंता मंगलवार की सुबह अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की। हालांकि अधीक्षण अभियंता के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया। दोपहर बाद एसडीओ के आवास की लाइन जोड़ दी गई।
विज्ञापन

एसडीओ पट्टी एसबी प्रसाद शहर की सियाराम कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार की रात 11 से 12 बजे के बीच बिजली विभाग की टीम ने एसडीओ पट्टी के घर का केबिल काट दिया। इसकी भनक लगने पर साथी अवर अभियंताओं में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सुबह सभी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करने लगे। एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद पर केबिल कटवाने का आरोप लगाया। विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले अवर अभियंताओं ने आवाज बुलंद की। अध्यक्ष शीलवंत सिंह सहित संगठन पदाधिकारी दोपहर तक डटे रहे। इसके बाद एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद भी कार्यालय पहुंचे। एसी के हस्तक्षेप से आखिरकार समझौता हो गया। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने अवर अभियंताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed