फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Middle-aged killed seven injured in fight between two villages

दो गांवों के बीच हुए मारपीट में अधेड़ की मौत, सात लोग घायल

Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged killed seven injured in fight between two villages
सड़क पर जमा पानी का छींटा पडने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर के साथ लाठी-डंडे चले। इससे एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बवाल की आशंका में पुलिस अलर्ट है।
रानीगंज थाना के कसेरुआ निवासी रामआधार प्रजापति (48) पुत्र शीतलू का पड़ोसी कमलेश शनिवार रात सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान खमपुर निवासी राकेश पांडेय उधर से तेज रफ्तार में बाइक लेकर गुजरा।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क पर जमा बारिशके पानी का छींटा कमलेश पर पड़ गया। जिसको लेकर कमलेश और राकेश के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों गांवों के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। पत्थर लगने से रामआधार, कमलेश, दिनेश, राजेश और रामअवध घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से राकेश, रामनिरंजन, नीरज व धीरेंद्र को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर रानीगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। रामआधार की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर गांव में तनाव फैल गया। खबर मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी बाबा को पुलिस ने लिया हिरासत में
कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में सुल्तानपुर जनपद की किशोरी और उसकी दो अन्य बहनों के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और मारपीट के आरोपी कथित बाबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसओ कंधई ने बताया कि कथित बाबा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गैस सिलिंडर में लगी आग
अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बसखोरी गांव निवासी ओमप्रकाश हरिजन के घर रविवार को उसकी बेटी की बारात आनी थी। शनिवार रात हलवाई मिठाई बना रहा था। इस दौरान रेगुलेटर से लीकेज होने के चलते गैस सिलेंडर में आग लग गई ।थोडी देर मे आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed