फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury reached 30 degree Celsius, the sun showed its attitude

प्रतापगढ़: 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, धूप ने दिखाए तेवर

Sat, 11 Feb 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 11 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 30 degree Celsius, the sun showed its attitude
फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही सूर्यदेव की किरणें तेवर दिखाने लगी हैं। शुक्रवार को दोपहर में धूप सहन नहीं हो रही थी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग स्वेटर तथा जैकेट के बगैर देखे गए। बाजारों में देरशाम तक चहल- पहल बनी रही।
विज्ञापन

आमतौर पर फरवरी में ठीक ठंड रहती है। कोहरे का असर भी देखा जाता है। मगर अबकी मौसम का मिजाज बदल गया है। वातावरण में पश्चिमी हवाओं ने पैठ जमा रखी है। इससे मौसम साफ हो गया है। दिन में धूप खिल रही है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिएस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया। दिनभर ठंड का असर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाजारों में खासी चहल- पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, मीराभवन सहित शहर के प्रमुख बाजारों में देरशाम तक चहल- पहल रही।

मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। इस बार जल्द ही गर्मी की शुरूआत होने के आसार दिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed