फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury dropped by 4.9 degrees, relief from scorching heat

Pratapgarh News: 4.9 डिग्री गिरा पारा, उमसभरी गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by 4.9 degrees, relief from scorching heat
मौसम इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। कभी तापमान में वृद्धि और गिरावट देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान .9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पुरवा हवाओं के साथ बृहस्पतिवार को हल्के बादल छाए रहे। पिछले दो दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी में कमी आई। जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में गर्मी के बढ़ने के आसार हैं। बदलते मौसम में लोगों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed