फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury crossed 43 degree, old man died due to heat stroke

Pratapgarh News: पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, हीट स्ट्रोक से वृद्ध मरा

Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 43 degree, old man died due to heat stroke
सिनेमा रोड पर 11.30 बजे तेज धूप के कारण सड़क पर रहा सन्नाटा। संवाद
गर्मी अब लोगों की जान पर बन आई है। बैशाख में जेठ जैसी दोपहरी तप रही है। प्रचंड गर्मी अब बीमार करने लगी है। लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान रहने से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होने लगे हैं। भयंकर तपिश के कारण हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को वृद्ध की मौत हो गई। वहीं हर दिन बढ़ रहे तापमान से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन की बखरी निवासी कमलेश सिंह लालगंज आए थे। घर जाने के लिए कालाकांकर रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर जा रहे थे। हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गए। राहगीरों की मदद से उन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने बताया कि हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हीट स्ट्रोक के शिकार हुए बीस से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सूरज की तेज तपिश के साथ-साथ अब हीट वेब यानी गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। इस बार गर्मी ने शुरूआत से ही पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2015 में 19 अप्रैल को 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाख में जेठ जैसी आग बरस रही है, हर कोई परेशान नजर आ रहा है। सड़क से लेकर बाजारों तक सन्नाटा है। बृहस्पतिवार को तपिश भरी गर्मी का यह हाल रहा कि पसीना शरीर में सूख गया। वातावरण में नमी 31 प्रतिशत होने की वजह से गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। तेज धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई और दोपहर तक पारा चढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान अप्रैल माह के सामान्य तापमान से सात डिग्री तक अधिक बताया गया है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि एक दो दिन में बदली छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तब तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद लू फिर असर दिखाएगी और गर्मी अधिक पड़ेगी।

इनसेट---
पशु पक्षी भी हो रहे बेहाल
तापमान बढ़ने का असर पशु-पक्षियों पर भी दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर घूम रहे मवेशियों को हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के कई तालाब व पोखरे सूखे पड़े हैं। इससे पीने के पानी के लिए मवेशियों को भटकना पड़ रहा है।
इनसेट---
चिकित्सकों ने बताए हीट स्ट्रोक के लक्षण
0 तेज बुखार आना।
0 बीपी कम होने लगना।
0 धूप में निकलने पर चक्कर आना।
0 उल्टी-मितली जैैसा महसूस होना।
इनसेट--
ऐसे करें बचाव
0 तेज धूप में निकलने से बचें।
0 शरीर में पानी की कमी न होने दें।
0 जरूरी हो तो छाता लगा लें, टोपी पहनें।
0 आंखों पर धूप वाला चश्मा पहनें।
0 चाय-कॉफी की जगह फलों, गन्ने का जूस पीएं।
0 नारियल पानी पीना भी बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed