प्रतापगढ़ : मेडिकल संचालक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिजन पूजा करने गए थे गांव
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारण से काफी दिनों से अवसाद में रहता था।
विस्तार
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारण से काफी दिनों से अवसाद में रहता था। घटना की सूचना पाकर विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी भी मौके पर पहुंच गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव का मूल निवासी अभिषेक पांडेय का एक मकान हीरागंज बाजार में भी है। यहां पर वह परिवार के साथ रहता था और यहीं पर मेडिकल स्टोर भी चलाता था। बुधवार को परिवार के लोग पूजा पाठ के सिलसिले में पैतृक गांव मसवन गए हुए थे। घर में अभिषेक अकेले ही था। इसी दौरान उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी गई।
