{"_id":"64c7d8de9ce274c96404a644","slug":"medical-college-will-get-vip-supply-gift-on-diwali-pratapgarh-news-c-3-ald1006-188668-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिवाली पर मेडिकल कॉलेज को मिलेगा वीआईपी आपूर्ति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिवाली पर मेडिकल कॉलेज को मिलेगा वीआईपी आपूर्ति का तोहफा
Mon, 31 Jul 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
नौ किमी तक लग रहा भूमिगत केबल, कम होगा दहिलामऊ उपकेंद्र का बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी मेडिकल कॉलेज में दीवाली से निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की व्यवस्था हो रही है। इसके लिए भुपियामऊ में 220 विद्युत सब स्टेशन से सड़क किनारे भूमिगत केबल की मदद से आपूर्ति दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे दहिलामऊ उपकेंद्र का बोझ कम होगा।
मेडिकल कॉलेज परिसर में दिल्ली की संस्था ने आधुनिक उपकरण, एचटी व एलटी आपूर्ति परिवर्तन के फीडर, कटआऊट, 250 केवीए की क्षमता के दो साउंडलेस जनरेटर लगाए हैं। परिसर में अभी तक दहिलामऊ उपकेंद्र से 11 हजार की क्षमता के कंडक्टरयुक्त केबल से आपूर्ति हो रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मांग पर प्रयागराज विद्युत खंड के मुख्य अभियंता ने भुपियामऊ 220 केवीए मेन सब स्टेशन से 33 केवीए की क्षमता की वीआईपी लाइन देने को मंजूरी दी है। मेडिकल काॅलेज की ओर से लगभग 11 करोड़ रुपये का बजट देकर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वीआईपी लाइन देने के लिए पत्राचार किया गया था। प्रयागराज की एजेंसी भुपियामऊ से मेडिकल काॅलेज परिसर तक सड़क किनारे गड्ढे में हार्डकोर की दो एचटी केबल से आपूर्ति देने का काम शुरु कर दिया है। चार किलोमीटर तक केबल लगा दिया गया है। अब शहरी क्षेत्र के आसपास केबल डालने की तैयारी है। जिससे आवागमन भी बाधित रहने का अनुमान है।
-- -- -- -- -- -- -- --
नियमों को कार्यदायी संस्था कर रही दरकिनार, सांसद ने की शिकायत
मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्बाध आपूर्ति के लिए भुपियामऊ से कटरा चौराहा से विकास भवन होते हुए गड्ढा खोदकर केबल डाला जा रहा है। केबल डालने का काम नियमों को दरकिनार कर कराया जा रहा है। केबल डालने में नियमों की अनदेखी करने वाली संस्था के खिलाफ सांसद संगमलाल गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय से वीआईपी लाइन बनवाने के लिए आवेदन किया था। बजट मिलने के बाद एजेंसी की ओर से काम भी शुरु कर दिया गया है। इससे दहिलामऊ उपकेंद्र को अधिभार से राहत मिलेगी।
अजीत कुमार यादव, एसडीओ नगर, सदर डिवीजन