फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical college gasping for Dengue's ELISA test

डेंगू के एलाइजा जांच में हांफ रहा मेडिकल कालेज

Sun, 13 Nov 2022 05:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Medical college gasping for Dengue's ELISA test
Medical college gasping for Dengue's ELISA test
तमाम दावों के बाद भी डेंगू पर रोकथाम लगा पाने में स्वास्थ्य विभाग कामयाब नहीं हो पा रहा है। अभी तक 350 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। मगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की पैथालॉजी में मात्र 215 डेंगू मरीजों की एलाइजा जांच हुई है। विभाग की लापरवाही के कारण मरीज प्रयागराज या निजी केंद्रों से जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिकार्ड पर यदि गौर किया जाए तो जिले में अगस्त से लेकर अब तक 350 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। सच्चाई है कि जिले में इसके दो गुना मरीज निजी केंद्रों पर जांच करा रहे हैं। 350 मरीजों में महज 215 मरीजों की ही एलाइजा जांच डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में की गई है। बाकी मरीज लखनऊ और प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ते संक्रमितों के बीच एलाइजा जांच करने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन हांफ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों बताते हैं कि जिले में एलाइजा जांच किट खत्म हो गई है। ऐसे में किट से जांच कराने वालों की रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी मानने को तैयार नहीं है। इसके चलते डेंगू पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के गांव की बात तो दूर उनके घरों पर दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। शहर के जिन मोहल्लों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं पर दवा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलाइजा जांच की जा रही है। जांच में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की रिपोर्ट सीएमओ के पास भेजी जा रही है। जिले में डेंगू की जांच होना बड़ी उपलब्धि है। डॉक्टर आर्यदेश दीपक, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed