{"_id":"635c24ccd8361b38ac583658","slug":"medical-college-does-not-have-permission-to-run-blood-bank-pratapgarh-news-ald344745942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के पास ब्लड बैंक चलाने की नहीं है अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के पास ब्लड बैंक चलाने की नहीं है अनुमति
विज्ञापन
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक का बीते पांच साल से नवीनीकरण नहीं हुआ है। मौजूदा समय में ब्लड बैंक बिना नवीनीकरण के संचालित हो रहा है।
दस साल पहले जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। हर पांच साल में इसका नवीनीकरण कराना होता है। इसकी जिम्मेदारी जिला अस्पताल प्रशासन और ब्लड बैंक स्टाफ की होती है। वर्ष 2017 में इसका नवीनीकरण होना था। जो किन्हीं कारणों से नहीं हो सका।
तब से ब्लड बैंक बिना नवीनीकरण के धड़ल्ले से चल रहा है। सरकारी अस्पताल परिसर में होने के कारण इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। हालांकि ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार कई बार लिखापढ़ी कर चुके हैं। पूर्व में निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर राहुल ने ब्लैड बैंक में एलिज मशीन उपलब्ध न होने और अन्य खामियों पर आपत्ति लगाई थी। इस कमी को समय रहते अस्पताल और ब्लड बैंक वाले दूर नहीं कर सके। जिसके कारण नवीनीकरण की फाइल पांच वर्ष से लटकी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
ब्लैड बैंक के लाइसेंस के नवीनीकरण में देरी के लिए जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन है। यह ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) राहुल कुमार का कहना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए सीएमएस और ब्लड बैंक का स्टाफ सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। नवीनीकरण का आवेदन महीने भर पहले करना था, जो नहीं किया गया। मेरा काम नवीनीकरण के लिए तय मानक को देखने के बाद स्वीकृति देना है।
डीआई ने ब्लैड बैंक में जो आपत्ति लगाई थी। उसे दूर कर नवीनीकरण के लिए पत्र लखनऊ भेजा गया है। केंद्रीय टीम जांच के लिए आने वाली है। जल्द ही नवीनीकरण हो जायेगा। डॉक्टर सुरेश सिंह, सीएमएस राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय