फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fog, chilled wave creates problem

कोहरे, शीतलहर का कहर, कंपकपाए लोग

Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
fog, chilled wave creates problem
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
नए साल से पहले आखिरकार ठंड अपने रौद्र रूप में आ ही गई। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार लोगों को कंपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पश्चिम और उत्तर की ओर से आईं हवाओं के गठजोड़ से शीतलहर चलना शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। सुबह 11 बजे तक आसमान में कोहरे की चादर तनी रही। दिनभर धुंध के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बाजारों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिसंबर में अब तक महज तीन दिन लोगों का कोहरे से सामना हुआ था। महज दो से तीन घंटे कोहरे के बाद सुबह 10 से 11 बजे के बीच मौसम साफ हो जाता था। अभी तक बहुत ठंड भी नहीं थी। यही कारण रहा दिसंबर माह में तापमान चढ़ा रहा। गुरुवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा। रात में उत्तर-पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। 
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली पश्चिमी एवं उत्तरी हवाएं कहर बरपाने लगीं। शुक्रवार भेार में लोगों की आंखें खुलीं तो चारों तरफ घना कोहरा था। हालात ऐसे थे कि सामने भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। ठंड के चलते भोर में टहलने के लिए भी कम लोग ही निकले। शहर के दहिलामऊ, स्टेशन रोड सहित सभी पार्कों में व सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही टहलते दिखे। कोहरे में वाहन रेंग रहे थे। सुबह 11 बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ, लेकिन धुंध दिनभर छाई रही। बर्फीली हवाएं शरीर को भेद रही थीं। ठिठुरन इतनी अधिक थी कि लोग स्वेटर, जैकेट पहनने के बाद भी कांप रहे थे। शहर के बाबागंज, भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार बलीपुर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। कमोबेश यही हाल अंचल के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर क्षेत्र के ग्रामीणांचल क्षेत्रों के चौराहे व बाजारों में देखा गया। शाम होते ही पुन: वातावरण कोहरे की जद में आ गया। ठंड भी तेज हो गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिम के पहाड़ी इलाके में बर्फवारी हुई है। वहां से आईं बफीर्ली हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। हवाओं का रुख इसी तरह बना रहा तो ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर घरों व चौराहों पर धधकते रहे अलाव
कोहरे व धुंध के बीच शीतलहर से बचने के लिए स्वेटर व जैकेट पहनने के बाद भी शुक्रवार को लोग कांपते नजर आए। ठंड से राहत पाने के लिए शहर से लेकर गांव तक चौराहों के साथ ही लोगों के घरों में अलाव धधकते रहे। लोग अलाव के आसपास ही बैठकर दिन काटते रहे। बच्चे घरों में रजाई में दुबके नजर आए।
स्वेटर व जैकेट खरीदने को दुकानों पर उमड़ी रही भीड़ः भीषण ठंड को देखते हुए लोग इससे बचाव के लिए गर्म कपड़ों के बंदोबस्त में जुट गए है। शुक्रवार को दोपहर बाद से बाजारों में स्वेटर व जैकेट व साल खरीदने को लेकर महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ जुटी रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा सहित बाजारों में देरशाम तक खरीदारी होती रही। 
अलाव की व्यवस्था न होने से लोग परेशान
रानीगंज। कड़ाके की ठंड में क्षेत्र के बाजारों में अलाव की व्यवस्था न होने से लोग ठंड से परेशान हैं। ठंड से राहगीर, यात्री, छात्र-छात्राएं दिनभर कांपते रहे। वहीं जिला प्रशासन ने विद्यालय खोल रखे थे। जिससे बच्चे भी ठंड से परेशान रहे। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के लच्छीपुर, भगवतगंज, जामताली, बीरापुर, गीतानगर, फतनपुर, सुवंसा, रामापुर, गाजीकेबाग, सुल्तानपुर, चिरकुट्टी, दुर्गागंज सहित बाजारों में कहीं भी अलाव नहीं जलवाया था। 

गरीबों को वितरित किए कंबल
रानीगंज। नगर पंचायत अध्यक्षा मीरा गुप्ता व तहसीलदार दिनेशचंद्र मिश्र ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर एक दर्जन से अधिक गरीबों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर हरिमंगल तिवारी, विक्रम सिंह, देवेंद्र तिवारी, बद्री प्रसाद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, मदनलाल गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed