{"_id":"596276c44f1c1bed058b4618","slug":"matter-of-sangramgarah-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को धमकाकर युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को धमकाकर युवक ने किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता को डरा धमकाकर गांव का युवक एक वर्ष से दुराचार कर रहा था। महिला के पति को जब पता चला तो उसने आरोपी युवक समझाने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित युवक ने विवाहिता के पति को मारने के लिए ईंट लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत करते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
पति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक वर्ष पहले गांव के युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुराचार किया। इसके बाद वह उसकी पत्नी के नंबर पर अलग-अलग नंबरों से फोन करके उसे धमकाते हुए कभी अपने घर तो कभी उसके घर आकर दुराचार करता रहा। रविवार को विवाहिता ने आरोपी युवक की करतूत पति को बता दी। इस पर पति युवक को समझाने पहुंच गया। तभी आरोपी ने विवाहिता के पति को जान से मारने से लिए ईंट लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला और उसने मामले की शिकायत संग्रामगढ़ थाने में दी। पीड़ित का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।