{"_id":"590a21624f1c1b7401441ae2","slug":"matter-of-raniganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक व भतीजे पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक व भतीजे पर केस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज के भाजपा विधायक धीरज ओझा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक रामशिरोमणि शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। रानीगंज के भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के भाई नीरज ओझा ने मंगलवार को रानीगंज थाने में तहरीर देकर भाजपा के पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ल और उनके भतीजे चंदन शुक्ला के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाया था।
विधायक के भाई नीरज ने तहरीर में कहा था कि उनके विधायक भाई धीरज की छवि को धूमिल करने व सामाजिक मानहानि करने की नियत से भाजपा के पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला व उनके भतीजे चंदन शुक्ला निवासी रामनगर ने अपनी फोटो के साथ विधायक फोटो लगाकर क्षेत्र में होर्डिंग लगवाई है। होर्डिंग विधायक की अनुमति के बिना लगाई गई है। उक्त लोग दबंग व अपराधिक किस्म के हैं। उन लोगों के इस कार्य से विधायक रानीगंज के सम्मान को ठेस पहुंची है। चंदन ने पूछने पर गालीगलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। रानीगंज पुलिस ने बुधवार को विधायक के भाई की तहरीर पर पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ल व उनके भतीजे चंदन शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई से जिले की सियासत में गरमाहट आ गई है। बतादें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ल मौजूदा रानीगंज विधायक धीरज ओझा के साथ थे।