फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of maheshganj thana area

विधवा को घर लाया प्रेमी, धमकाकर पिता करने लगा दुराचार

Thu, 24 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
matter of maheshganj thana area
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाबागंज। महिला के विधवा होने पर गांव के ही एक युवक का उससे प्रेम हो गया। कुछ दिन तक चोरीछिपे दोनों मिलते रहे, लेकिन बाद में मामला उजागर हुआ। पंचायत हुई तो इसमें युवक के पिता ने कोर्ट मैरिज करा देने की बात कही दी। इसके बाद युवक महिला को अपने घर ले आया। बाद में पिता ने बेटे को कमाने के लिए बाहर भेज दिया। आरोप है कि उसकी नीयत खराब हो गई। एक दिन शराब के नशे में उसने तमंचा सटाकर महिला से दुराचार किया। इसके बाद से महिला थाने में दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने के लिए घूम रही है, लेकिन पुलिस उसे टरका रही है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत चार साल पहले हो गई। इस बीच उसका संबंध गांव के पूर्व प्रधान के बेटे से हो गया। पूर्व प्रधान का बेटा उसके घर आने-जाने लगा तो आसपास के लोगों ने शोरशराबा मचाना शुरू किया। इस पर पंचायत हुई तो प्रधान ने बेटे के साथ विधवा को कोर्ट मैरिज करवाने की बात कही। बाद में फिर मामला लटक गया और वह महिला के घर आता जाता रहा। इधर कुछ महीने पहले बात फिर बिगड़ी तो पंचायत के दौरान पूर्व प्रधान का बेटा उसे घर ले आया। महिला उसके घर में रहने लगी। उधर युवक के पिता ने उस पर दबाव बनाकर उसे कमाने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद उसकी नीयत महिला पर खराब हो गई और वह आए दिन उससे संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। यह बात उसने पूर्व प्रधान की पत्नी को बताई तो उसने लोकलाज के भय से चुप रहने को कहा। इसका फायदा उठाते हुए उसने एक दिन तमंचे के बल पर उससे संबंध बना लिया। इसकी जानकारी जब उसने प्रेमी को दी तो उसने भी चुप रहने को कहा। उधर पूर्व प्रधान भी उसे धमकाता रहा। स्थिति भयंकर होती देख उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन महेशगंज थाने में उसका मुकदमा लिखे जाने के बजाए तहरीर लौटा दी गई। महिला कई दिन से एफआईआर दर्ज करने के लिए चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed