{"_id":"59b041e54f1c1be37f8b472d","slug":"matter-of-khakhapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। भूमि विवाद के चलते बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे महिला समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों तरफ से 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। रानीगंज थाना के खाखापुर निवासी राजेश और तीरथ के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। राजेश की ओर से उसकी पत्नी सुनीता, बेटी पूजा व माधुरी, संगीता पत्नी ज्ञानचंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पुष्पा पत्नी तीरथ, मंधीरा पत्नी गंगा, उसकी बेटी अंजनी, उषा पत्नी पवन, निर्मला पत्नी विजय गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन