फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   maternal uncle raped a teenage girl on the pretext of marriage, maternal aunt also accused of conspiring

प्रतापगढ़ : रिश्ते के मामा ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामी पर भी साजिश रचने का मुकदमा

Fri, 10 May 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2024 04:34 PM IST
सार

रामनगर बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि उसका ननिहाल कोतवाली देहात के मोहनगंज बाजार स्थित एक गांव में है। वह अक्सर अपने मामा के घर आती-जाती रहती है। वहां पर उसके मामी का भाई जो रिश्ते में उसका भी मामा लगता है वह भी वहां आता जाता था। उसने धीरे-धीरे उसे बहला फुसलाकर तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।

विज्ञापन
maternal uncle raped a teenage girl on the pretext of marriage, maternal aunt also accused of conspiring
किशोरी के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार इलाके की रहने वाली एक किशोरी ने रिश्ते के मामा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में दिए तहरीर में उसने मामा के साथ ही उसकी बहन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि छह माह से आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रामनगर बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि उसका ननिहाल कोतवाली देहात के मोहनगंज बाजार स्थित एक गांव में है। वह अक्सर अपने मामा के घर आती-जाती रहती है। वहां पर उसके मामी का भाई जो रिश्ते में उसका भी मामा लगता है वह भी वहां आता जाता था। उसने धीरे-धीरे उसे बहला फुसलाकर तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आरोपी की इस करतूत में उसकी मामी का भी पूरा हाथ है. करीब एक सप्ताह पूर्व भी वह रिश्तेदार उसके घर पहुंचा वहां भी उसके साथ शादी का झांसा देकर दुराचार किया। इसके बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अंतू पुलिस ने मामले में रिश्तेदार योगेश तथा मामी सरिता के विरुद्ध बलात्कार और पॉस्को  का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed