{"_id":"633c804bc500635d3b5e16a9","slug":"masked-miscreants-shot-to-rob-networking-company-s-agent-pratapgarh-news-ald3431548114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्किंग कंपनी के अभिकर्ता को लूटने के लिए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्किंग कंपनी के अभिकर्ता को लूटने के लिए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली
सार
रुपये वसूल कर लौट रहे नेटवर्किंग कंपनी के अभिकर्ता को मंगलवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी।शोर शराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े।दाउदपुर-केवटली गांव के बीच में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के दाउदपुर में बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल युवक सूरज सिंह को अस्पताल लेकर पहुं
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
रुपये वसूल कर लौट रहे नेटवर्किंग कंपनी के अभिकर्ता को मंगलवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी वह बदमाशों से भिड़ गया। शोर शराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख लूट में नाकाम बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रिसालगढ़ निवासी सूरज सिंह (30) सेविंग क्रेडिट नेटवर्किंग केयर कंपनी में अभिकर्ता है। उसकी जिम्मेदारी गांवों में बने समूह के सदस्यों से रुपये वसूलना है।
बुधवार की सुबह सूरज देवसरा के कोपा में वसूली करने गया था। वहां करीब 24 हजार रुपये वसूलने के बाद वह दूसरे गांव के लिए बाइक से निकला। दाउदपुर-केवटली गांव के बीच में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
जब तक वह कुछ समझ पाता। इससे पहले बदमाशों ने असलहा निकाल लिया। बदमाशों के इरादे को भांप सूरज बदमाशों की ओर लपका। तभी बदमाश ने फायर कर दिया। सूरज ने हथेली आगे कर दी। गोली उसकी हथेली को पार करते हुए निकल गई।
इसके बाद भी सूरज बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश रुपये व मोबाइल लूटने की कोशिश करते रहे मगर सूरज के हिम्मत के आगे उनकी नहीं चली। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले।
आननफानन ग्रामीणों की मदद से गोली लगने से घायल सूरज को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम हालत में सुधार होता न देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। कुछ सुराग मिल रहे हैं।