फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Masked miscreants shot the young man

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sat, 07 Aug 2021 12:05 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

घर के करीब ईंट-भट्ठे पर खड़े युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी कटरागुलाबसिंह बाजार की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
Masked miscreants shot the young man
मानधाता के मिश्रीपुर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारने से घायल युवक को अस्पताल ले जाते परि? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

घर के करीब ईंट-भट्ठे पर खड़े युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी कटरागुलाबसिंह बाजार की ओर भाग निकले। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी पूर्व प्रधान गुलहसन का बेटा नूर मोहम्मद (21) शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद अपने घर के करीब स्थित अनिल सिंह के ईंट-भट्ठे की ओर गया था। करीब तीन बजे एक बाइक से तीन नकाबपोश लोग वहां पहुंचे और नूर मोहम्मद को टारगेट करते हुए फायरिंग करने लगे। यह देख नूर मोहम्मद जान बचाने के लिए ईंट-भट्ठे के कार्यालय की ओर भागा। हालांकि इस बीच उसके पेट में गोली लग गई। जिससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के दौड़नेे पर हमलावर कटरागुलाब सिंह की ओर भाग निकले। लोगों की सूचना पर मानधाता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल नूर मोहम्मद को सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि परिजन उसे लेकर प्रयागराज चले गए। परिजनों के अनुसार नूर मोहम्मद तीन दिन पहले ही परदेस से घर आया था। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की हकीकत खंगाली जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed