{"_id":"6713efa2e76ea3cd0307213b","slug":"married-women-applied-mehendi-will-observe-waterless-fast-today-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-126791-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुहागिनों ने रचाई मेहंदी, आज रखेंगी निर्जल व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुहागिनों ने रचाई मेहंदी, आज रखेंगी निर्जल व्रत
विज्ञापन
करवा चौथ की तैयारी में पंजाबी मार्केट में मेंहदी लगवातीं सुहागिनें। संवाद
सुहाग की लंबी उम्र के लिए रविवार को करवा चौथ पर सुहागिनें निर्जल व्रत रखेंगी। सुहागिनों ने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई है। त्योहार से पहले शहर से गांव तब बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने कॉस्मेटिक दुकानों पर सोलह शृंगार की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं ने खुद को संवारा।
बाजारों में तरह-तरह की चूडियां, कपड़े व शृंगार का सामान अपनी पसंद के अनुसार खरीदा। ब्यूटी पार्लर में देर रात तक महिलाओं की भीड़ रही। फेशियल के 600 रुपये तो पूरे शृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर में तीन से पांच हजार के आकर्षक ऑफर दिए गए।
ब्यूटीशियन प्रीति ने बताया कि करवा चौथ पर महिलाएं फेशियल व मसाज अधिक करा रही हैं।
मेहंदी रचाने व सोलह शृंगार के सामान के लिए रही भीड़ : शहर के पंजाबी मार्केट, श्रीराम चौराहा, सदर बाजार, बाबागंज में सड़क किनारे बैठकर महिलाओं ने मनपसंद डिजाइन की मेहंदी रचाई। मेंहदी के लिए 150 से पांच सौ रुपये तक महिलाओं ने खर्च किए।
विज्ञापन
कॉस्मेटिक दुकानदार आलोक अग्रहरि ने बताया कि ब्रांडेड काजल, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, बिंदी के लिए 15 सौ से तीन हजार रुपये तक महिलाओं ने खर्च किए।