फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman's death, murder charges

Pratapgarh News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 21 Dec 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, murder charges
संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ के जलीलपुर अहिरन का पुरवा निवासी जीतलाल यादव की शादी तीन अगस्त 2022 को महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबानन का पुरवा राय असकरनपुर निवासी श्रीचंद्र यादव की बेटी कुसुम 25 के साथ हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात कुसुम कमरे में मृत मिली। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर मायके से पिता श्रीचंद्र यादव परिजनों के साथ पहुंचे। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कुसुम को दहेज में चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई करने लगी। मृतका के 11 माह का मासूम बेटा काव्यांश है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भदौरिया ने बताया तहरीर मिली है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed