{"_id":"64b97dd7fd082e9d3e096406","slug":"married-woman-hanged-herself-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-1902-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 21 Jul 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय रेड़वीर घीसा का पुरवा गांव की विवाहिता नीरज देवी (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी जिससे कोहराम मचा रहा। घीसा का पुरवा निवासी श्याम नारायण सिंह का विवाह 12 वर्ष पहले नीरज देवी के साथ हुआ था। शादी के तीन वर्ष बाद श्याम नारायण सिंह की मौत हो गई। दोनों से बेटे विशाल का जन्म हुआ था। कई दिनों बाद परिजनों की रजामंदी से नीरज का विवाह पति के छोटे भाई हरिनाथ सिंह से हो गया। उससे दो बच्चे अंशिका सिंह व विकास सिंह हैं।
पति दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार की रात नीरज देवी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। परिजनों ने सूचना पति हरिनाथ सिंह व प्रयागराज के मऊआइमा के चंदीपट्टी मायके सूचना दी। बृहस्पतिवार को पति के आने के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवारपुर घाट पर किया गया। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि यदि कोई शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
.....
मेड़ बांधने से मना करने पर पीटा,छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लीलापुर। जमीन के विवाद में शकूहाबाद गांव के वसीम अहमद ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पिता जमील अहमद एक वर्ष पहले कमरूद्दीन से जमीन का बैनामा कराया था। जिस पर गांव के खेल्लन जबरन मेड़ बाध रहे थे। मना करने पर खेलल्न, बाजा, राकिब, सगीर ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
00
निर्माणाधीन पुलिया के पास उतराता मिला दिव्यांग का शव
सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के बिरईपुर गांव के राजकिशोर यादव (60) प्रतिदिन अपनी भैंस चराने शारदा नहर के पास जाया करता था। बुधवार को भी वह भैंस चराने गया था। परिजन खोजने के लिए निकले तो कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को नहर में पूरा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में उसका शव रुका मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।एसओ धर्मेंद्र सिंह से ने पानी में डूबने से मौत हुई है। संवाद