फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman hanged herself after pressure from lover to marry

प्रेमी के शादी का दबाव बनाने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself after pressure from lover to marry
रेणुका की फाइल फोटो। - फोटो : PRATAPGARH
प्रेमी के शादी के दबाव के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खेत से लौटे तो उसका शव फंदे से लटका देख चीख पड़े। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां ने गांव के ही एक युवक पर शादी का दबाव बनाने के चलते आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के रामगढ़ बनोही गांव निवास राजाराम यादव की बेटी रेणुका की शादी मई 2019 में सीताकुंड प्रयागराज के अशोक यादव के साथ हुई थी। इन दिनों रेणुका मायके आई थी। शनिवार की शाम उसकी मां रानी देवी, भाई आजाद व अनूप खेत में पानी लगाने गए थे। इसी बीच रेणुका ने कमरे में बंद होकर चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजन खेत से लौटे तो दरवाजा बंद मिला। आसपास के लोगों ने जुटकर दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर उसे फंदे से लटकता देख सन्न रह गए।
विज्ञापन

इसके बाद उसका शव नीचे उतारा गया। इसकी सूचना बाघराय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेणुका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां रानी देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शादी के पूर्व गांव के राजू सरोज पुत्र कमलेश सरोज से उसकी बेटी का संबंध था। राजू ने उसकी बेटी का पूरा आभूषण बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों वह बेटी को अनावश्यक तरीके से परेशान करते हुए शादी करने व घर से भागने का दबाव बना रहा था। इसी कारण रेणुका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसओ बाघराय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed