{"_id":"6135f8f92d891c2fd3717c80","slug":"married-woman-hanged-herself-after-dispute-with-husband-in-pratagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पति से अनबन पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालियों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पति से अनबन पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालियों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
Mon, 06 Sep 2021 04:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 04:48 PM IST
सार
शीला के मायके वाले सूचना पर आ गए हैं। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
विस्तार
मानधाता थाना क्षेत्र के कुटिलिया (अहिना) गांव में एक महिला शीला देवी (35) पत्नी अनुराग पटेल ने सोमवार को घर के अंदर कच्चे रसोईघर में दुपट्टा से स्टूल पर चढ़कर संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दी है। जिसके तीन बच्चे काजल (14), हर्षित (12) तथा वैभव (10) वर्ष हैं। पति पत्नी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शीला के मायके वाले सूचना पर आ गए हैं। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।