फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman dies due to poisoning under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Fri, 10 Jul 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to poisoning under suspicious circumstances
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुुआपुर हरियापुर में जहरीला पदार्थ खाने से मृत सलमा बानो। फाइल फोट - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुआपुर हरियापुर गांव निवासी सलमाबानो (22) पत्नी मोहम्मद नसीम ने बुधवार की सुबह घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए रायबरेली ले गए।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतका के पिता मुन्ना दरवेश निवासी महेवा मलकिया थाना महेशगंज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी शिकायत उसने कई बार की थी। इसके बाद भी उसे समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेजा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसीसी की रकम हड़पने का आरोप, उपमहाप्रबंधक से शिकायत
किसान क्रेडिट कार्ड की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए एक किसान ने उपमहाप्रबंधक से शिकायत की है। कुंडा के साहिबापुर पहाड़पुर बनोही गांव निवासी दिनेश बहादुर सिंह पुत्र महेंद्र बहादुर सिंह ने राजापुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से साढ़े सात लाख का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। क्रेडिट कार्ड बनने पर उसने 19 फरवरी को तीन लाख रुपये निकाले। उस समय बैंक में ही कुछ लोगों ने उसे 50 हजार रुपये देकर बाकी पैसा ले लिया। कहा गया कि उसका पैसा बाद में घर पहुंचा दिया जाएगा। बावजूद इसके उसको पैसा नहीं दिया गया। इसके बाद फिर से विड्राल फार्म पर साइन करवाकर एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उसका कहना है कि पैसा लेने के दौरान शाखा प्रबंधक भी मौजूद थे। उनकी मिलीभगत से ही उसका पैसा लिया गया। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित हेल्प डेस्क, उपमहाप्रबंधक प्रयागराज को पत्र भेजकर की है।
ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
गांव में सरकारी योजनाओं के संचालन को लेकर ग्रामीण बीडीओ से मिले। इस दौरान ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपकर गांव में योजनाओं के संचालन की मांग की। विकास खंड के पुरनेमऊ गांव के दर्जनों लोगों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर गांव में कार्य कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बीडीओ से कहा कि काफी लोगों के घर बरसात में गिर गए हैं। इसके बाद भी उन्हें आवास आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है। शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिली हैं। इसके अलावा खड़ंजा, नाली भी नहीं बनवाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का निरीक्षण करके गांव में जरूरी कार्य करवाए जाएं। बीडीओ ने ग्रामीणों को गांव में कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है।
सब्जी व्यवसायी को तमंचे के बट से पीटा
बाघराय (संवाद)। थाना क्षेत्र के मंडलभासौ बाजार निवासी राजाराम मौर्य (62) पुत्र रामप्रसाद बाघराय मंडलभासौ बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करता है। बीते बुधवार को शाम को वह बाजार पहुंचा तो उसके स्थान पर दीपू व विनय ने आम की दुकान लगा ली थी। इसको लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। दुकानदारी के बाद देर शाम राजाराम मौर्य घर पहुंचा तो विनय व दीपू गौतम ने उसके घर धावा बोल दिया और उसकी तमंचे के बट से पिटाई कर दी। शोर शराबे पर लोग जुटे तो वह लोग भाग निकले। गंभीर अवस्था में राजाराम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी है।

नाली के विवाद में महिला को पीटा
कुंडा (संवाद)। नाली के विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। महिला ने पांच लोगों पर मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के डिहवा रैयापुर गांव निवासी रन्नो देवी पत्नी देवपाल को उसके पड़ोसियों ने नाली के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लोग भाग निकले। रन्नो की तहरीर पर गांव के राजेंद्र, मुन्ना, टिंकू पुत्रगण मंगरू, अमित कुमार पुत्र भुल्लर, पृथ्वीपाल पुत्र लाल पर मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed