फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman died in suspicious condition, police got suicide note

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, पुलिस को मिला सोसाइड नोट

Sat, 07 Aug 2021 12:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई। सुबह परिजन उसका शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर गंगाघाट पहुंच गए। इस बीच मायकेवालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Married woman died in suspicious condition, police got suicide note
बाघराय थाना क्षेत्र के तिवारी महमदपुर गांव में महिला की मौत पर गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई। सुबह परिजन उसका शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर गंगाघाट पहुंच गए। इस बीच मायकेवालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घर से महिला का एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के तिवारी महमदपुर गांव निवासी प्रतिमा पांडेय (25) पत्नी विवेक पांडेय का शव बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदे से लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह परिवारीजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्रृंगवेरपुर घाट पहुंच गए। घटना के समय सास प्रतिभा व ससुर हरिश्चंद्र घर में सो रहे थे। उधर, घटना की जानकारी होने पर विवाहिता की मां किरन मिश्रा ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस श्रृंगवेरपुर घाट पहुंच गई।
विज्ञापन


वहां से शव को कब्जे में लेकर फिर से घर पहुंची। घर में जांच के दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद होने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाने की बात लिखी गई है। मृतका के पिता जेएन मिश्रा लोक निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार मृतका को कुछ महीने से पेट व गले में दिक्कत थी। उसकी एक बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने पति विवेक व ससुर हरिश्चंद्र को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed