{"_id":"6aeb726178ee16485f031bc5","slug":"markets-buzz-during-diwali-business-worth-500-crore-rupees-expected-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-181684-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिवाली पर बाजार गुलजार, पांच सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिवाली पर बाजार गुलजार, पांच सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
लवकुश उमरवैश्य।
- फोटो : 1
जिले में दिवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। धनतेरस से दिवाली तक सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और बर्तन समेत अन्य बाजारों में करीब पांच सौ करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
दीपोत्सव पर शहर के भरत चौक, श्याम बिहारी गली, पंजाबी मार्केट व श्रीराम तिराहा स्थित सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। चांदी की मछली, कछुआ, हाथी व सिक्के का लोगों ने पहले ही आर्डर दे दिया है।
धनतेरस पर ठठेरी बाजार में बर्तन के खरीदारों के आने की आस है। एजेंसियों पर बाइकों की पूछताछ का क्रम जारी है। कई लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी है। अलग-अलग कंपनियों की करीब 1500 बाइक व 800 स्कूटी की बुकिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
कार खरीदारी के लिए भी पहले से बुकिंग कर ली गई। धनतेरस के दिन ऑटोमोबाइल बाजार भी में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। रंग-बिरंगी झालरों के साथ टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य उपकरणों की बिक्री में तेजी आई है। कपड़े के बाजार भी गुलजार है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार में रौनक है। पिछली दिवाली पर करीब चार सौ करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार पांच सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
इनसेट-
बोले व्यापारी
0 बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ अधिक है। ग्रामीण अधिक खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के दिन शहर के व्यापारियों की भीड़ रहेगी।
- लवकुश उमरवैश्य, व्यापारी
-
0 ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। दिवाली में अधिक कमाई के आसार हैं। - विनोद सांई, व्यापारी

लवकुश उमरवैश्य।- फोटो : 1