फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Map of many wards of the city will be changed

शहर के कई वार्डो का बदल जाएगा अस्तित्व

Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Map of many wards of the city will be changed
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के परिसीमन का कार्य शुरू हो गया है। परिसीमन में वार्डों के गठन के लिए शासन की नई गाइड लाइन के बाद शहर के कई वार्डों का नक्शा बदल जाएगा। शासन ने पांच हजार की आबादी पर एक वार्ड गठित करने का निर्देश दिया है। वर्ष 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव के दौरान शहर के दस वार्डों की आबादी 22 सौ से तीन हजार के बीच थी। परिसीमन के दौरान ऐसे वार्डों को अगल-बगल के वार्ड में जोड़ने की तैयारी है। पालिका प्रशासन की ओर से परिसीमन का कार्य तेजी से पूरा करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में नगर पालिका के 25 वार्डों में चुनाव हुए थे। तब दस वार्डों की आबादी 22 सौ तीन हजार के बीच थी। नगर पालिका की आबादी कुल 76 हजार थी। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका की आबादी अब करीब सवा लाख हो गई है। इस बार नगर निकाय चुनाव कराने से पहले शासन परिसीमन करा रहा है। एक वार्ड की आबादी पांच हजार निर्धारित की गई है। नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी परिसमीन के कार्य में लगे हैं। सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र में रहने वाली आबादी का पूरा ब्योरा निकाला जा रहा है। डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। वार्ड में एक से अधिक मोहल्ले होने पर उनको एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

चूंकि नगर पालिका की आबादी सवा लाख है। इसलिए यहां 27 वार्डों का गठन होगा। अभी तक 25 वार्ड ही थे। जिसमें से पठखौली, अचलपुर, पूर्वी सहोदरपुर, दहिलामऊ उत्तरी, दक्षिणी, विवेक नगर, धर्मशाला वार्ड, बेगमवार्ड, भैरोपुर, महुली की आबादी 22 सौ से तीन हजार के बीच है। परिसीमन के दौरान कम आबादी वाले वार्डों को दूसरे वार्डों की आबादी में शामिल कर नए वार्ड का गठन किया जाएगा। ऐसे में कई वार्डों का अस्तित्व ही खतरे में पड़े जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट मानचित्र होगा तैयार
नगर पालिका परिषद के परिसीमन के दौरान स्पष्ट मानचित्र तैयार होगा। जिसमें सड़क, नदी, रेलवे लाइन, नाला स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। मानचित्र जिलाधिकारी द्वारा प्रमाणित भी होगा। जिसके बाद उसे स्वीकार्य किया जाएगा।
सीमा विस्तार के बाद बढ़ी 46 हजार की आबादी
नगर पालिका के सीमा विस्तार में आसपास के दस पूर्ण और तीन आंशिक गांवों को शामिल किया गया था। कुल 46 हजार आबादी नगर पालिका में शामिल हुई थी मगर, शासन के नए परिसीमन के आदेश से केवल दो वार्ड ही बढ़ रहे हैं। अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड थे। नए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 27 हो जाएगी।
नवसृजित नगर पंचायतों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर
जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने नवसृजित नगर पंचायत ढकवा, पृथ्वीगंज, रामगंज, सुवंसा व कोहड़ौर के अधिशाषी अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि परिसीमन 2011 की जनगणना को आधार मानकर किया जाए। वार्डों का गठन करते समय जनगणना का पूरा ध्यान रखा जाए। नगर पंचायतों में दस हजार की आबादी पर दस वार्ड गठित होंगे।

शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के वार्डों के परिसीमन का कार्य चल रहा है। ऐसे कई वार्ड हैं जहां की आबादी पिछले चुनाव में कम थी। परिसीमन में वार्डों की आबादी पांच हजार के आसपास रखनी है। ऐसे में नगर पालिका परिषद के कई वार्डों को मिलाया जाएगा। नई गाइडलाइन के हिसाब से नगर पालिका परिषद में कुल 27 वार्ड गठित होंगे।
-मुदित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed