{"_id":"5ff9fdc18ebc3e2e750b1d52","slug":"mangrora-kandhai-and-kohdaur-areas-are-strongly-affected-pratapgarh-news-ald2962805150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगरौरा, कंधई और कोहड़ौर क्षेत्र में जोरदार दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगरौरा, कंधई और कोहड़ौर क्षेत्र में जोरदार दबिश
विज्ञापन
शहर के सराफा बाजार श्यामबिहारी गली में सराफ सुरेशी सोनी की दुकान में हुई नब्बे लाख के जेवरात की डकैैती के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। मंगरौरा, कंधई और कोहड़ौर इलाके में पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश देती रही। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक बदमाश को चिह्नित कर लिया है।
मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर श्याम बिहारी गली में बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों ने आभूषण कारोबारी सुरेश सोनी की दुकान में डाका डाला। पिस्टल के बल पर दुकान के भीतर घुसे तीन नकाबपोश बदमाश सुरेश सोनी की तिजोरी से 90 लाख रुपये के जेवरात, दस हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले।
डकैती की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आक्रोशित व्यापारियों ने तीसरे दिन भी धरना दिया। दुकानें बंद रखीं। सोनारी मोहल्ला में सन्नाटा पसरा रहा। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस निगाह गड़ाए थी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने गड़वारा, कोहड़ौर, चिलबिला और दिलीपपुर में दबिश दी। पुलिस ने पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी में मिली फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को चिह्नित कर लिया है। पुलिस अभी इस बारे में खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
जगेशरगंज में बैंक में डकैती डालने वालों के करीबियों पर शक
अंतू थाना के जगेशरगंज में बीते साल हुई बैंक डकैती के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शहर में हुई घटना में पुलिस को इनके करीबियों पर शक है। एसटीएफ के साथ एसओजी मुखबिरों के जरिए जेल में बंद शातिर बदमाशों से श्याम बिहारी गली में बृहस्पतिवार की सुबह आभूषण कारोबारी सुरेश सोनी की दुकान में डाका डालाने वाले बदमाशों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। पुलिस ने कई शातिर बदमाशों के मोबाइल नंबर सर्विलांस लगाए हैं।
दिलीपपुर होकर भागे थे बदमाश
श्याम बिहारी में सुरेश सोनी की दुकान में डाका डालने के बाद शातिर बदमाश पहले भुलियापुर की ओर भाग कर गए थे। इसके बाद वे चौक होते हुए दिलीपपुर के रास्ते से रखहा पहुंच गए थे। 90 लाख के आभूषणों की दिनदहाड़े डकैती के मामले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रखहा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
इस दौरान एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाइनी शाखा सहित व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों के भागने की दिशा को जानने का प्रयास किया। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात जुटी हुई है ।
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। प्रयास जारी है। उम्मीद है कि एक-दो दिन के अंदर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
शिवहरि मीना, एसपी