फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Manager's son brutally beats student for not completing homework

Pratapgarh News: गृहकार्य पूरा न होने पर प्रबंधक पुत्र ने छात्र को बेरहमी पीटा

Fri, 03 Nov 2023 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
Manager's son brutally beats student for not completing homework
रामापुर गौरा स्थित विंध्यवासिनी विद्या मंदिर में पढ़ने वाले कक्षा छह के छात्र की गृहकार्य पूरा न होने पर कॉलेज के प्रबंधक के बेटे ने बेरहमी से पिटाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से छात्र सहमा है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी गणेश तिवारी का आरोप है कि उसका भतीजा अनंत तिवारी विंध्यवासिनी विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में छठवीं कक्षा का छात्र है। विद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र दुबे का बेटा आशीष दुबे भी बच्चों को पढ़ाता है।
विज्ञापन

बुधवार को अनंत ने गृहकार्य पूरा नहीं किया था। इस पर आशीष दुबे ने उसे पाइप से पीटा। वह घायल हो गया।
अवकाश होने पर घर पहुंचे अनंत ने परिजनों को आपबीती सुनाई। आक्रोशित परिजन छात्र को लेकर आशीष के घर पहुंचे। शिकायत करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। चाचा ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिमांशु दुबे ने बताया कि वह तीन दिन से अवकाश पर हैं। मामला संज्ञान में आया है। फतनपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।





पूर्व प्रधान की पत्नी को धमकाया

मदाफरपुर चौकी के अतरसंड के पूर्व प्रधान जिवधन की विधवा पत्नी उतराही ने पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले 12 हजार रुपये उधार लेने वाले अब रुपये नहीं लौटा रहे हैं। घर के सामने से गुजरते समय उनसे दो दिन पूर्व रुपये मांगे तो वे धमकी देने लगे।







नौटंकी देख रहे युवक का मोबाइल व रुपये गायब

फतनपुर थाना क्षेत्र भोजेमऊ निवासी प्रकाश सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात वह गीता नगर बाजार में नौटंकी देखने गया था। जहां साथियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



प्रधान को मिली धमकी

स्थानीय थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान चकमार्ग खाली कर उसे बनवाना चाहते हैं। 29 अक्तूबर को प्रधान के शिकायती पत्र पर पुलिस की मौजूदगी में राजस्वकर्मी ने चकमार्ग की पैमाइश कराकर मिट्टी डलवाना प्रारंभ किया। अब गांव के कुछ लोग मजदूरों को भगाने के बाद प्रधान को धमका रहे हैं। पीड़ित प्रधान ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed