फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Making a reel on Instagram against a particular caste proved costly, accused arrested

Pratapgarh News: जाति विशेष के खिलाफ इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा मंहगा, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Making a reel on Instagram against a particular caste proved costly, accused arrested
इंस्टाग्राम पर जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक रील बनाकर अपलोड करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उदयपुर थाना के पूरे जियन तिवारी निवासी अजय कुमार गौतम ने एक जाति विशेष को निशाना बनाते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जाति विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। मामले में गांव के सौरभ तिवारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जाति विशेष के लोगों की भावना आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी अजय कुमार गौतम को पुलिस ने गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार क शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed