फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mainline collapsed due to tree fall, electricity stalled all day

पेड़ गिरने से मेनलाइन ध्वस्त, दिनभर ठप रही चिलबिला बाजार की आपूर्ति

Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mainline collapsed due to tree fall, electricity stalled all day
मेन लाइन पर पेड़ गिरने से चिलबिला कस्बे सहित आस- पास के मोहल्लों की बिजली दिनभर गुल रही। पानी के लिए लोग तरस गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आपूर्ति देरशाम बहाल हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को जिरियामऊ के पास मेन लाइन में पोल गिरने से जगह- जगह लाइन के तार व इंसुलेटर भी टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चिलबिला बाजार की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। मेन लाइन पर पोल गिरने की सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी। इसके बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए। मेन लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू हुआ। आपूर्ति बाधित होने से चिलबिला बाजार में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

फीडर फुंकने से ठप रही रानीगंज कस्बे की आपूर्ति
रानीगंज। फीडर फुंकने से रानीगंज कस्बे की आपूर्ति दो दिन ठप है। इससे कस्बे के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रानीगंज विद्युत उपकेेंद्र से नगर पंचायत रानीगंज में आपूर्ति होती है। रानीगंज कस्बा फीडर से करीब 500 घर जुड़े हुए हैं। बुधवार को फीडर फुंकने से आपूर्ति ठप हेा गया। इससे कस्बे में बिजली पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। सूचना के बाद फीडर ठीक नहीं हो सका। इससे कस्बे के लोगों को बिजली- पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मगर विभागीय अधिकारी इससे अंजान बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed