फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lucknow businessman's body found in canal in Patti area

लखनऊ के कारोबारी का शव पट्टी इलाके के मरियमपुर नहर में मिला

Sat, 05 Feb 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lucknow businessman's body found in canal in Patti area
मृतक लखनऊ का व्यापारी मोहम्मद शोएब। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
हत्या कर नहर में फेंके गए लखनऊ के कारोबारी का शव शुक्रवार को पट्टी इलाके में मिला। डेढ़ माह पूर्व लखनऊ में उसकी हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया था। बहते हुए शव पट्टी इलाके में आ गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से निकलने वाली जौनपुर रजबहा खंड 36 में मरियमपुर गांव के पास शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कराया। शाम करीब छह बजे लखनऊ से पहुंचे कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त मोहम्मद शोएब के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली कैसरगंज निवासी शोएब ने कारोबार के लिए कुछ लोगों अस्सी लाख रुपये दिए थे। बाद रुपये लौटाने को लेकर उसका पार्टनर से विवाद हो गया। इस पर उसकी हत्या करा दी गई। हत्यारों ने शव नहर में फेंक दिया था। इस मामले में शोएब के परिजनों की तहरीर पर कैसरगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। परिजन शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार को पट्टी में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बदन पर मौजूद कपड़े, बेल्ट तथा शरीर में हुए ऑपरेशन के निशान के आधार पर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed