फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Looted jewelery worth lakhs of rupees from a jeweler at gunpoint

Pratapgarh News: तमंचा सटाकर सराफ से लाखों रुपये के जेवरात लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Looted jewelery worth lakhs of rupees from a jeweler at gunpoint
आभूषण की दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ से बुधवार रात बेखौफ छह बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर लूट लिए और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस सराफ से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र का करेंटी निवासी शिवकेश निषाद की पूरे धनऊ चौराहे पर आभूषण की दुकान है। बुधवार शाम सात बजे वह दुकान बंद कर सुजौली मार्ग से होते हुए अपने घर करेंटी जा रहे थे। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गंगा के कछार से होते हुए दिलेरगंज स्थित सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के बाग के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर टक्कर मारने वाले बदमाश गालीगलौज करने लगे। तभी दो बाइक से चार बदमाश और पहुंच गए। सराफ कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। जिससे वह सहम गया। बदमाश उसका जेवर से भरा बैग लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने घटना की जानकारी परिवार के साथ ही पुलिस को दी। लूट की खबर मिलते ही कुंडा कोतवाल भागकर पहुंचे। पीड़ित सराफ ने बताया कि बैग में साढ़े तीन किलो चांदी व तीन साै ग्राम पुराने सोने के जेवर थे। लाखों रुपये के जेवरात की लूट की खबर मिलते ही स्वाट व फील्ड यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन करने लगी। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बदमाशों का सराफ पर दिखा खौफ, मुंह से नहीं निकल रहे थे बोल
बदमाशों के शिकार सराफ शिवकेश इतना भयभीत था कि उसकी जुबान से बोल नहीं फूट रहे थे। पुलिस के पूछने पर भी वह खामोश रहा। काफी देर बाद वह घटना के बारे में पुलिस को बता सका। पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह सहमा रहा। परिवार के लोगों के पहुंचने पर उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। परिजनों का कहना था कि ईश्वर ने उसको नई जिंदगी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed