फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Looking for 2500 children for vaccination

Pratapgarh News: टीकाकरण के लिए 2500 बच्चों की तलाश

Sun, 13 Aug 2023 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Looking for 2500 children for vaccination
छह दिन चले अभियान में नहीं हो सका शत-प्रतिशत टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। स्वास्थ्य विभाग को अभी टीकाकरण के लिए 2500 बच्चों की तलाश है। छह दिन तक चले इंद्रधनुष अभियान में इन बच्चों को विभाग नहीं खोज सका। विभागीय अफसरों का कहना है कि इनमें अधिकांश बंजारा समाज के बच्चे हैं, जो अक्सर अपना स्थान बदलते रहते हैं।

जिले में शून्य से पांच साल तक के 15532 बच्चे और 732 गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह गई थीं। इनके टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान चलाया गया। छह दिन चले अभियान के बावजूद ढाई हजार बच्चे इससे वंचित रह गए। विभाग अब ऐसे बच्चों की तलाश करवाएगा। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए गांव-गांव बूथ बनाए गए थे, मगर 2500 बच्चों को लेकर उनके माता-पिता बूथ पर नहीं आए। इनके निवास के विषय में भी लोगों को कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed