फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockout, sloganeering in the court to protest the establishment of the village court in Patti

पट्टी में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में कचहरी में तालाबंदी, नारेबाजी

Fri, 22 Nov 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lockout, sloganeering in the court to protest the establishment of the village court in Patti
पुलिस लाइन चौराहे पर आक्रोशित अधिवक्ताओं द्वारा सांकेतिक जाम लगाने को जलाया गया टायर। - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी तहसील में ग्राम न्यायालय के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह अधिवक्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकालकर कोर्ट में तालाबंदी की। इसके बाद कचहरी गेट पर डीएम का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पुलिस लाइन गेट पर टायर जलाकर जाम लगाने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन प्रारंभ कर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

पट्टी तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। जो अधिवक्ता अभी तक ग्राम न्यायालय का समर्थन कर रहे थे, वह भी अब हड़ताल के समर्थन में आ गए हैं। गुरुवार की सुबह दस बजे एकत्रित हुए अधिवक्ताओं नेे कचहरी में जुलूस निकालकर कोर्ट में तालाबंदी कर कामकाज ठप कराया।
विज्ञापन

आक्रोशित वकीलों ने पुलिस लाइन गेट पर एकत्रित होकर डीएम का पुतला फूंका और नारेबाजी कही। बड़ी संख्या में जुटे वकीलों ने पुलिस लाइन चौराहे पर टायर जलाकर जाम लगाने का प्रयास किया, मगर कुछ साथियों के हस्तक्षेप के चलते जाम लगाने का विचार ऐनवक्त पर बदल दिया। इधर जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय पर हुई बैठक में अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने कहा कि पट्टी में ग्राम न्यायालय के विरोध में आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार से क्रमिक अनशन प्रारंभ करने की बात कही है। बैठक में जिला बार के अध्यक्ष शंभू सिंह, महामंत्री शिवबहादुर सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष रामकुमार पांडेय, मंत्री योगेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, मनोज कुमार मिश्र, जेपी मिश्र, महेश शुक्ला, रवि कुमार, शिव प्रकाश मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी को विरासत में मिली हड़ताल
जूनियर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को हड़ताल विरासत में मिली है। शपथ ग्रहण के बाद से ही हड़ताल प्रारंभ हुई जो अनवरत जारी है। हालांकि कुछ साथियों ने हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया, मगर आक्रोश के आगे उनकी दाल नहीं गली।

कचहरी गेट पर जिलाधिकारी का पुतला फूंकते आक्रोशित अधिवक्ता।

कचहरी गेट पर जिलाधिकारी का पुतला फूंकते आक्रोशित अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH

कचहरी में ग्राम न्यायालय के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

कचहरी में ग्राम न्यायालय के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed